Patna

“तेजस्वी यादव बोले:हमारे रामराज्य का मतलब नौकरी, 1 लाख रुपए सालाना और 10 किलो राशन

पटना.राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी रामराज्य की अवधारणा में युवाओं को नौकरी, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना और गरीबों को 10 किलो राशन देना है। सभी धर्मों और वर्गों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र तथा चहुंओर समता, बंधुत्व और एकसमान विकास करना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रामराज्य वहां है जहां बेरोज़गारी नहीं है, महंगाई नहीं है, गरीबी नहीं है, नफरत नहीं है, महिलाओं का अपमान और शोषण नहीं है, गैर-बराबरी नहीं है। पर भाजपा धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं का दोहन कर केवल वोट बटोरना चाहती है। बिहार ने 39 सांसद दिए थे लेकिन पीएम ने बिहार के लोगों को क्या दिया और गुजरात के लोगों को क्या दिया? यह हर बिहारी जानना चाहता है।

बिहार में लोकतंत्र नहीं, हावी है ब्यूरोक्रेसी: तेजस्वी

राज्य के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं रह गया है। सरकार नहीं, केवल ब्यूरोक्रेसी रह गई है। मुख्यमंत्री की बात भी स्कूल की टाइमिंग को लेकर नहीं सुनी जाती। आखिर मुख्यमंत्री इतना कमजोर क्यों हो गए हैं? बिहार में 47 डिग्री टेंपरेचर है। लोगों को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उनके हाथ में कुछ नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!