Patna

बीमारी के बीच भी चुनाव मैदान पर डटे नजर आए तेजस्वी, कमर दर्द से नहीं मिली मिली

पटना। Tejashvi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिलहाल कमर दर्द के आराम से राहत नहीं मिली है। बावजूद चुनाव के बीच वे आराम करने से बच रहे हैं।सोमवार को बीमारी के बीच भी एक सारण और सिवान पहुंचे और यहां कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी उनके साथ लगातार साए की तरह साथ रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बाहर आते देखा गया
रविवार को कमर दर्द में अचानक तेजी आने के बाद नेता प्रतिपक्ष को पटना एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बाहर आते देखा गया था। कमर दर्द की वजह से उन्हें चलने-फिरने यहां तक की उठने और बैठने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वे चुनावी सभाओं के अपने कार्यक्रम को रद करने से बच रहे हैं।

चुनावी सभाओ को किया संबोधित
रविवार की रात आराम करने के बाद सोमवार को तेजस्वी इसी बीमारी और दर्द के बीच सारण और सिवान को प्रस्थान कर गए। सारण में तेजस्वी यादव अपनी बहन और इस लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के समर्थन में एयरपोर्ट मैदान, राजेंद्र स्टेडियम में दो अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

मंच पर खड़े होने में आ रही थी दिक्कत
मंच पर खड़े होने में नेता प्रतिपक्ष को समस्या आ रही थी। जिसे देखते हुए साथ चल रहे विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी आगे आए। उन्होंने तेजस्वी का सहारा दिया और सहनी के कंधे के सहारे उन्होंने मतदाताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे सिवान पहुंचे।

यहां उन्होंने पार्टी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी के समर्थन में रघुनाथपुर खेल मैदान और इसके बाद राजपुर खेल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। देर शाम तेजस्वी वापस पटना लौटे तो एक बार फिर व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से बाहर नजर निकले और आवास के लिए प्रस्थान कर गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!