CareerPatna

Success Story;इन होनहारों ने बढ़ाया बिहार का मान, मेहनत को बताया अपनी ‘सक्‍सेस’ का मूल मंत्र

Success Story;पटना। UPSC Bihar Toppers 2024: आइएएस बनने के लिए कठिन मेहनत कर सकते हैं तो सफलता निश्चित है। यह साबित किया है फुलवारीशरीफ की जुफिशान हक ने। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 34वीं रैंक लाने वाली जुफिशान बताती है कि आरंभ से उनकी शिक्षा-दीक्षा सिक्किम में हुई। तब उनके पिता मो. महफुजुल हक वहां सेवा में थे।कहा कि आरंभिक शिक्षा के बाद सिक्किम से बीटेक तथा आइआइटी, पटना से एमटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। इसके बाद पहली सफलता 2022 में मिली। इससे वह वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा के लिए आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण ले रही है, लेकिन आइएएस बनने की चाहत बरकरार रही। तैयारी जारी रखी और 2023 में चौथे प्रयास में 34वां रैंक मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अब उम्मीद है कि उन्हें आइएएस जरूर मिलेगा। साक्षात्कार को लेकर कहा कि हमारी हाबी मंगला आर्ट थी। ऐसे में साक्षात्कार में आर्ट बनाने के साथ-साथ उससे संबंधित प्रश्नों का जवाब देना एक अहम अनुभव रहा है। कहा कि हमारी सफलता में पिता महफुजुल हक, मां निखहत परवीन व बड़ी बहन सारा हक सहित शिक्षकों का अहम योगदान रहा है।

रितिका वर्मा ने यूपीएससी में 25वीं रैंक ला बढ़ाया मान
यूपीएससी 2023 की परीक्षा में रितिका वर्मा 25वीं रैंक लाकर प्रदेश व परिवार का मान बढ़ाया है। बिहार की रितिका वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज की पूर्व छात्रा हैं। स्कूली शिक्षा सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना में हुई थी।मिरांडा हाउस कालेज से गणित में स्नातक के बाद आइआइटी, मद्रास से प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस में फाउंडेशन स्तर की पढ़ाई की। पिता राजेश कुमार इंडियन ओवरसीज बैंक के सिलीगुड़ी क्षेत्र में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक है।

यूपीएससी में चाणक्‍य अकादमी के छात्रों ने लहराया परचम
यूपीएससी 2023 के फाइनल परिणाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चाणक्या आइएएस एकेडमी के छात्रों ने बड़े पैमाने पर सफलता का परचम लहराया है।चाणक्या आइएएस एकेडमी के रीजनल हेड डा. कृष्णा सिंह ने तमाम सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि एकेडमी ने बिहार के रिजल्ट को सुधारने का बीड़ा उठाया है। अब तक संस्थान से 5200 से अधिक UPSC में सफल हो चुके हैं। बीपीएससी में 14 सौ से अधिक का चयन हो चुका है।

अन्नपूर्णा सिंह ने 99 वीं रैंक लाकर प्रदेश का मान बढ़ाया
डीएवी पब्लिक स्कूल, खगौल से 10 वीं और 12 वीं की पढ़ाई की अन्नपूर्णा सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा 2023 में 99 वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।प्राचार्य सह क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने अन्नपूर्णा को बधाई दी है। उन्होंने बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि अगर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलनी निश्चित है। अन्नपूर्णा की उपलब्धि पर स्कूल में हवन का आयोजन किया गया

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!