Patna

Success Story;ऋत्विका पांडेय बनी आईएफएस टॉपर, कुछ ऐसा रहा है सफर

Success Story;UPSC IFS 2023 Topper गढ़वा की बेटी ऋत्विका पांडेय ने आईएफएस (IFS) में देश में पहला रैंक लाकर जिले व झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। ऋत्विका पांडेय गढ़वा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की पुत्री है। उसका चयन यूपीएससी परीक्षा 2023 के तहत भारतीय वन सेवा में हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि ऋत्विका पांडेय संयुक्त बिहार में प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडल के चर्चित नेता विक्रमा पांडेय (अब स्वर्गीय) की पोती है, जबकि बिहार राज्य के रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा गांव में उसका ननिहाल है। ऋत्विका का पूरा परिवार नई दिल्ली में रहता है।

नई दिल्ली से ऋत्विका ने प्राप्त की शिक्षा
उसके पिता विजय पांडेय हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। दो भाई-बहनों में ऋत्विका छोटी हैं, जबकि उसका इकलौता बड़ा भाई प्रियांशु पांडेय भारतीय पुलिस सेवा में हैं, जबकि पैतृक गांव कुंडी में भी उनलोगों का कभी-कभार आना-जाना हेाता है। ऋत्विका की शिक्षा नई दिल्ली में ही हुई है।

उसने बी.टेक करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही थी। दूसरे प्रयास में इस वर्ष उसने सफलता पाई है। ऋत्विका के आईएफएस में पूरे देश में पहला रैंक लाने पर उसके पैतृक गांव कुंडी समेत आसपास के गांवों के लोग बड़ी प्रसन्न हैं। लोगों का कहना है कि ऋत्विका ने अपने गांव के साथ ही झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!