Patna

10 साल के बेटे को छोड़ प्रेमी संग फरार विवाहिता:जमुई में पति को फोन कर कहा खोजना मत

जमुई में 10 साल के बेटे को छोड़कर एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। भागने के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर कहा कि उसे खोजने की कोशिश मत करना, वह अपने प्रेमी के साथ है। इसको लेकर महिला के पति द्वारा थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अलीगंज की रहने वाली थी महिला

बताया जाता है कि अलीगंज बाजार निवासी शंकर कुमार राम मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। हर दिन की तरह वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। घर पर उसकी 30 साल की पत्नी नूतन देवी और 10 साल का बेटा अकेला था। तभी उसकी पत्नी गया के रहने वाले प्रेमी विशाल कुमार को फोन कर बुलाई और उसके साथ फरार हो गई।

5 माह पहले गया में नूतन-विशाल की हुई थी मुलाकात

शंकर राम ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार गया में रहते हैं। यहां बीते 5 माह पहले वह घूमने के लिए पत्नी के साथ गया था। इसी दौरान वहां पर ठेले पर बेचने वाले युवक विशाल से उसकी मोबाइल पर बातचीत होने लगी। वहीं, जब वह मजदूरी करने जाता तो उसकी पत्नी प्रेमी से बात करती थी। उसके साथ वह फरार हो गई। इतना नहीं बल्कि भागने के बाद उसे और उसकी सास कलावती देवी को फोन कर नूतन देवी ने बताया कि वह अपने प्रेमी विशाल कुमार के साथ जा रही है। शादी कर उसके साथ ही रहेगी। उसे खोजने की कोशिश न करें।

बताया जाता है कि 4 माह पहले भी महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। हालांकि, परिजन उसे खोज कर घर लाए थे। इधर, पूरी घटना को लेकर शंकर राम द्वारा चंद्रदीप थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि एक युवक द्वारा पत्नी के प्रेमी के साथ भागने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पहले भी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!