Patna

“अवध-असम एक्सप्रेस में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला कर लूटा

मुजफ्फरपुर.ट्रेनाें में सक्रिय नशाखुरानी गिराेह ने बुधवार काे एक ही परिवार की दो महिला समेत 5 सदस्याें काे शिकार बनाया। पीड़ित परिवार समस्तीपुर के ताजपुर का रहने वाला है, जो लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस के काेच नंबर एस-3 में यात्रा कर रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छपरा से ट्रेन गुजरने के दाैरान नशाखुरानी गिराेह के एक बदमाश ने पानी ​पिला कर परिवार से मेलजाेल बढ़ाया। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों काे नशा मिला काेल्ड ड्रिंक पिला कर लूट लिया। उनके बैग से 17 हजार रुपए cलेकर फरार हो गया।

पीड़ित यात्री ताजपुर के सठगामा निवासी किशनदेव राम, उसका पुत्र विवेक, ताजपुर के लरूआ निवासी दामाद संताेष कुमार राम, शैलजा देवी व निशा देवी हैं। सभी दिल्ली से हाजीपुर तक के लिए यात्रा कर रहे थे। मंगलवार की सुबह 6.19 बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दाैरान आरपीएफ ने किशनदेव राम, विवेक व संताेष काे ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतारा। तीनाें काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दाेनाें महिला हाजीपुर जंक्शन पर उतरी थी। नशे के अधिक डाेज के कारण दाेपहर तक किशनदेव बेहाेश रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!