Samastipur

“समस्तीपुर;बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराई

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के इंद्रावारा गांव के पास शुक्रवार रात बारात जा रहे एक युवक की बाइक पोल से टकरा गई, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक का शव सुबह लोगों ने देखा तब घटना की जानकारी मिली। युवक मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर गांव निवासी रामबाबू महतो का पुत्र रामप्रीत महतो (27) है। घटना की सूचना पर हलई थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह ग्रामीणों ने शव देखा

घटना के संबंध में बताया गया है कि रामप्रीत मोहिउद्दीन नगर से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए भदइयां गांव से सोगरथी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह रात और संतुलित होकर इंद्रावारा गांव के पास केवल स्थान जाने वाले रास्ते में सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गया।

बाइक समेत वह झाड़ी में गिर गया। जिससे लोगों को इस हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। सुबह लोगों ने झाड़ी में उसका शव देखा। बताया गया कि मृतक युवक के परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं जबकि युवक घर का इकलौता चिराग था। अपने परिवार के साथ मोहिउद्दीन नगर में अकेले ही रहता था।

हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक की बाइक बिजली पोल से टकरा गई थी। हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!