Samastipur

“समस्तीपुर में रिजर्व बैंक की प्रबंधक तान्या अग्रवाल ने किया मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का निरीक्षण,कलाकारों के बढ़ावा हेतु..

समस्तीपुर : भारतीय रिजर्व बैंक पटना की प्रबंधक तान्या अग्रवाल ने जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान चीनी मील चौक पर अवस्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का निरीक्षण तथा अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों के बढ़ावा हेतु नाबार्ड एवं सिविल सोसायटी औसेफा के पहल को सराहनीय बताया। एलडीएम पी. के. सिंह ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पीएम मुद्रा योजना के तहत कलाकारों को ऋण सहायता भी प्रदान की गयी है। जिससे कच्चा सामाग्री खरीदने में काफी सहायक सिद्ध हुआ है तथा कलाकारों की आय में वृद्धि हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने बताया कि नाबार्ड द्वारा लगने वाली राष्ट्रीय स्तर के मेले में कलाकारों को मिथिला पेंटिंगों उत्पाद की विपणन हेतु अन्य राज्यों में भी भेजी गई है। जिससे कलाकारों के आय में वृद्धि के साथ साथ उनके मनोबल भी बढ़ा है। मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा, बैंक ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक मुकेश कुमार, एफएलसी काउन्सलर एम. के. ठाकुर, औसेफा के सचिव ललित कुमार व निदेशक देव कुमार आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!