Samastipur

“समस्तीपुर में प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत:स्कूल से घर लौटने के दौरान ट्रैक्टर ने मारा धक्का

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने के मिल्की गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में एक मिडिल स्कूल के हेडमास्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिक्षक जिले के कल्याणपुर थाने के ही लदौरा गांव के शिवनारायण सिंह के बेटे नरेश प्रसाद सिंह(55) बताए गए हैं। वह चकमहेसी थाने के राजकीय मध्य विद्यालय बेलसंडी में हेडमास्टर के पद पर पदस्थापित थे। उधर, घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि नरेश प्रसाद स्कूल से छुट्‌टी के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिल्की चौक के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर, जिसमें मिक्सिंग मशीन लगी थी। उस वाहन से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत की सूचना पर परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया है।

शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम

शिक्षक की मौत की सूचना के बाद पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कर पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शिक्षकों ने जताया शोक

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार, शिक्षक नेता डॉ.पवन कुमार पासवान आदि ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही परिवार को सरकार द्वारा प्रदत सुविधा परिवार को जल्द से जल्द देने की मांग की।

पुलिस का बयान

कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!