Patna

“बदमाश को पकड़ने गई बिहार पुलिस पर हमला…थानेदार का कान चबाया:वारंटी के पिता ने पुलिस वालों को घेरकर पीटा; 5 गिरफ्तार

वैशाली में  वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में बदमाश के पिता ने कटहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार का कान दांत से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। कान को बुरी तरह से चबाया है जिससे हड्डियां भी दिख रही हैं। वहीं, कई पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई भी की गई है। मामला कटहरा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया कि मथुरापुर गांव निवासी कन्हैया कुमार लूट मामले का फरार अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कटहरा थाना और गोरौल थाना की पुलिस देर रात छापेमारी करने पहुंची थी।पुलिस बल अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर घर से बाहर निकल ही रही थी कि उसके पिता रामप्रवेश सिंह पुलिस वालों पर टूट पड़ा। दांत से काटकर सोनू कुमार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

गोरौल थाने के चौकीदार राम सेवक राय, कौशल कुमार राय की जमकर पिटाई करते हुए अभियुक्त कन्हैया को छुड़ा लिया। साथ ही सैकड़ों ग्रामीण भी रात में जुट गए और उसके साथ मिलकर मारपीट करने लगे।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस बल ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के कुछ ही घंटे बाद गोरौल थाना की पुलिस मथुरापुर गांव पहुंची। आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
5 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि लूट मामले में शामिल आरोपी को कटहरा थाना अध्यक्ष पकड़ने गए थे। तभी अभियुक्त के पिता ने उनके कान चबा लिए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!