Patna

बिहार में पकड़ौआ विवाह का नया मामला, नाबलिग का अपहरण कर मार-पीटकर जबरन भरवाई लड़की की मांग..

बिहार के जमुई जिले में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग का पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने एक नाबालिग को घर से अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जबरन एक नाबालिग लड़के का एक युवती की मांग में सिंदूर भरवा रहे हैं। इस दौरान जब नाबालिग लड़का विरोध करता है तो, लोग उसके साथ मारपीट करते दिखते हैं।मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

नाबालिग के परिजनों ने थाने में दिया आवेदन
उक्त वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि गोपालपुर निवासी गनौरी ठाकुर सहित तीन अन्य लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़के का अपहरण किया, फिर जबरन उसकी शादी करा दी। घटना को लेकर नाबालिग के स्वजनों ने खैरा थाना में केस दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है।

आवेदन में पीड़ित के पिता ने क्या बताया?
पुलिस को दिए आवदेन में दाबिल निवासी लक्ष्मी ठाकुर ने बताया है कि बीते 3 मई को गोपालपुर निवासी गनौरी ठाकुर अपने 3 सहयोगियों के साथ उसके घर पर पहुंचा और जबरन उसके 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र रामबालक कुमार को अगवा कर लिया।इसके बाद उसे गोपालपुर ले गए और वहां कुरवाटांड़ निवासी एक युवती के साथ उसकी जबरन शादी करा दी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी ने इस जबरन कराए गए शादी का वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहरहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि लड़की को भगाकर शादी करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। लड़का पक्ष ने भी आवेदन दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!