Patna

“रॉन्ग नंबर से नैंसी को मुकेश से हुआ प्यार:भाग कर रचाई शादी, परिजनों ने पकड़ा तो हुआ खुलासा

जमुई शहर के गांधी पुस्तकालय के पास शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका और परिजनों के बीच कई घंटों तक ड्रामा देखने को मिला। दरअसल मामला खैरा प्रखंड का है। बताया जाता है कि बेगूसराय निवासी नैंसी कुमारी जो कि फिलहाल जमुई के खैरा प्रखंड स्थित अपनी नानी घर में रहती थी। वहां पर गलत नंबर के जरिए पटना के रहने वाले मुकेश पांडेय से प्यार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि मामला शादी तक पहुंचा गई। प्रेमिका ने बताया कि शुक्रवार को अपने परिजनों के खिलाफ जाकर एक मंदिर में दोनों ने शादी कर लिया। वहीं शनिवार को घूम जब वह लोग शहर में घूम रहे थे। इस दौरान परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर ड्रामा शुरू हो गया।

हालांकि नैंसी ने परिजनों को कहा कि वह मुकेश से प्यार करती है और 18 साल की भी है। इसलिए उसको लड़के साथ जाने दे। हंगामा काफी देर चला इसके बाद युवक और युवती को परिजन अपने साथ खैरा लेकर गए। घटना की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस पुस्तकालय भवन के पास पहुंची, लेकिन तब तक युवक और युवती को लेकर परिजन खैरा जा चुके थे। टाउन थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि उन्हें मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। शिकायत अगर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!