Weather UpdatePatna

Monsoon Update: समय से पहले दस्तक देगा मानसून, अधिक झमाझम बारिश के आसार

Monsoon Update: पटना। भीषण गर्मी व लू से लोगों को कुछ दिनों बाद राहत मिलने वाली है। इस बार मानसून देश में अपने आगमन की नियत तिथि से एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्तक देगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तिथि एक जून है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग ने मानसून पूर्वानुमान को लेकर बताया की तिथि में चार दिन कम या ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में 28 मई से तीन जून के बीच मानसून प्रवेश करेगा।बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर और द्वीप समूह पर मानसून को 19 मई को पहुंचने की संभावना है, जबकि वहां दस्तक देने की सामान्य तिथि 21 मई है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?
मौसम विभाग के अनुसार, तीन से पांच सप्ताह में ला-नीना की परिस्थितियां पैदा होने के आसार है। ऐसे में इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है।मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि समय से मानसून केरल में प्रवेश करेगा तो बिहार में भी समय से मानसून पूर्णिया व किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा।

पूर्णिया के रास्ते बिहार आएगा मानसून
बीते वर्ष 13 जून को पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश किया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 13-18 जून के मध्य मानसून बिहार में प्रवेश करेगा।

106 फीसद बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर चार माह के दौरान सामान्य से 106 फीसद वर्षा के आसार है। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा 87 सेंटीमीटर है। यानी इस वर्ष करीब 92 सेंटीमीटर वर्षा की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बिहार में 992.2 मिमी है।मानसून सीजन के दौरान 96-104 मिमी वर्षा सामान्य मानी जाती है। वहीं इस बार 106 फीसद तक रहने के आसार है। वर्षा की स्थिति ठीक होने से खेती किसानी को लाभ मिलने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!