Patna

“दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर से दिया धक्का; पति और ससुर गिरफ्तार

पटना.दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर से धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना आसोपुर स्थित इंद्रपुरी अपार्टमेंट की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान पूजा कुमार उर्फ खुशबू कुमारी के तौर पर हुई है। पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा के भाई अशोक कुमार झा ने दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। लिखित आवेदन में बताया कि तीन साल पहले मधुबनी निवासी गौरव कुमार उर्फ गुड्डू के साथ बहन की शादी हुई थी। वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के आसोपुर में रह रहे थे। गौरव जीविका में कार्यरत है।

उन्होंने आगे कहा कि शादी के एक साल बाद से ही दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। हमलोगों से मिलने तक नहीं देते थे। इसी बीच मेरी बहन ने एक पुत्र को जन्म दिया। एक मई को शाम सात बजे के करीब बहन से बात हुई थी। उस समय तक सबकुछ ठीक था।

देर रात सूचना मिली कि आपकी बहन चौथे फ्लोर से कूद गई है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते है हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। मेरी बहन को ससुराल वालों ने मार डाला। सास इंदिरा देवी, ससुर सदानंद झा, पति गौरव, ननद मोनी और सोनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!