Samastipur

“ज्वेलर्स दुकानदार से चार लाख के गहने की लूट:समस्तीपुर में बाइक सवार दाे बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

समस्तीपुर में राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने करीब चार लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। बदमाशों की संख्या दो थी जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश केशोपट्टी गांव की ओर फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाशों ने करीब 50 ग्राम सोना और कुछ चांदी के जेवरात की लूट की है। उधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेव चौक के कोरबद्धा का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक बाइक पर सवार थे दो बदमाश

घटना के संबंध में दुकानदार कन्हैया साह ने बताया कि देर शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान का जेवर बैग में निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रखा और दुकान का शटर गिराने के लिए जैसे ही बढ़े कि एक बदमाश उनके बाइक की डिक्की से जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दूसरा बदमाश बाइक पर बैठा हुआ था।

पहले भी बनाया गया है निशाना

बता दें कि इससे पहले भी कन्हैया साह के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में भी अब तक पुलिस द्वारा किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं की गई है। लगातार दुकानदार को निशाना बनाए जाने के कारण आसपास के दुकानदारों में भी नाराजगी है। ‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!