DalsinghsaraiSamastipur

ट्रेन में नशा खुरानी का हुआ शिकार,जाना था मोतिहारी पहुंच गया दलसिंहसराय,भर्ती

दलसिंहसराय,बंगलौर से मजदूरी कर अपने घर मोतिहारी लौट रहा एक मजदूर ट्रेन में नशा खुरानी का शिकायत हो गया.पीड़ित व्यक्ति को शनिवार कि अहले सुबह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सड़क किनारे बोहोश पाए जाने कि सुचना पर स्थानीय पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जेब में मिला कुछ कागज व कुछ मोबाइल नंबर कि मदद से उसके परिजन को इसकी जानकारी दी गई.पीड़ित व्यक्ति कि पहचान मोतिहारी जिला के पिपरा पोथी निवासी जागा पासवान के पुत्र मिठ्ठू पासवान (35)के रूप में हुई है.परिजन आमेररिका पासवान ने बताया कि मिट्ठू पासवान बंगलौर में मजदूरी का काम करता था.कमा कर अपने घर लौट रहा था. नई दिल्ली पहुंच कर शपत क्रांति एक्सप्रेस पकड़ कर आरहा था.आज सुबह हॉस्पिटल कर्मियों द्वारा सुचना मिली कि यह अनुमंडल अस्पताल में भर्ती है.

 

वही पीड़ित पूरी तरह से होशो हवास में नहीं था. पीड़ित ने बताया कि पता नहीं कैसे वह दलसिंहसराय स्टेशन पर उतरा वही कुछ खाने के लिए होटल खोज रहा था.वह एनएच पर कैसे पहुंचा पता नहीं.उसके पास काफी नए पकड़े व 5 हजार रुपया सहित कई कीमती सामान, मोबाइल था सब कुछ गायब है.वही पुलिस अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुरे मामले कि छानबीन में जुट गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!