sportsPatna

“50 साल बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम में बिहार की खुशी का हुआ चयम,U-20 महिला टीम में चयन होने पर दिया बधाई

बिहार की खुशी कुमारी का चयन U-20 भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम में हुआ है। वह पिछले 50 वर्षों में U-20 भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम में शामिल होने वाली बिहार की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

19 वर्षीय खुशी औरंगाबाद की रहने वाली है। उनकी हाइट 6 फीट है। उन्हें कॉलेज के दिनों में कुछ सीनियर लड़कों ने वॉलीबॉल ट्राई करने को कहा और फिर उनकी दिलचस्पी इसमें बढ़ने लगी। वह अपने गांव के लड़कों के साथ अकेले खेलने वाली लड़की थी। वहां पर ना ही उनकी कोई टीम थी और ना ही उन्हें ट्रेनिंग देने वाला कोई कोच था।

2016 में पिता का हो चुका है देहांत

खुशी खुद ही प्रैक्टिस करती थी। वह रोज सुबह 4 बजे प्रैक्टिस के लिए जाती थी और रात 8 बजे आती थी। इस बात को लेकर आस-पड़ोस के लोग उनकी मां को ताना मारते थे। सब कहते थे कि लड़की हाथ से निकल गई है। इतनी देर तक लड़कों के बीच रहती है। खुशी के पिता का देहांत 2016 में ही हो गया था। लोग यहां तक कहते थे- जल्द ही शादी कर दो, नहीं तो लड़का नहीं मिलेगा।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिली ट्रेनिंग

एक बार ट्रायल के दौरान खुशी गया गई। वहां उनकी मुलाकात अमन से हुई और फिर उन्होंने अपनी प्रैक्टिस को लेकर परेशानियां बताई। इसके बाद पटना बुलाया गया और पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह और कॉन्स्टेबल अमन कुमार और ममता के अधीन प्रशिक्षण दिया गया। उनके आगे का सपना भारत को बार-बार मैच में रिप्रजेंट करना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!