Samastipur

“समस्तीपुर जंक्शन से सटे मालगोदाम रोड में ​​स्थित गोदाम परिसर से उठने लगी आग की लपटें,मचा अफरा तफरी

समस्तीपुर| समस्तीपुर जंक्शन से सटे मालगोदाम रोड में स्थित रेलवे के एस‌एमटी गोदाम में बुधवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखे तार वगैरह जलकर खाक हो ग‌ए। आग इतनी भीषण है कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात दस बजे अचानक धू-धूकर गोदाम में आग लगी और चारों तरफ रोशनी चमकने लगी। लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। इस बीच दमकल की गाड़ियां भी वहां पहुंच ग‌ई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आग बुझाने में दमकल की गई टीम लगी हुई थी। रेलवे यार्ड के स्क्रैप पार्ट्स में आग लगी है। यह स्क्रैप डिपो बनाया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में स्क्रैप पार्ट्स रखे गए हैं। इसी में अचानक आग लग गई। साथ ही स्क्रैप डिपो में प्लास्टिक की पाइप रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले उसी में आग लगी। इसके बाद आग स्क्रैप पार्ट्स तक फैल गई। घटना की सूचना पर देर रात कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल क्षति का आकलन नहीं हो सका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!