Patna

मैं ससुराल नहीं जाऊंगी,शादी के 9 दिन बाद पति की बाइक से कूदकर भागी युवती,थाने में बोली- चार बच्चों के प्रेमी साथ रहूंगी

आगरा। शादी के 9 दिन बाद अपने मायके से विदा होकर पति के साथ आ रही पत्नी प्रेमी के साथ रास्ते में पति की बाइक से कूद कर भाग निकली थी। रविवार देर शाम विवाहिता थाना शमसाबाद पहुंची। विवाहिता ने ससुराल पक्ष और मायका पक्ष के साथ जाने से इनकार कर दिया।ससुराल जाने से मना करने पर पति की खुशियां के अरमान धरे के धरे रहे गए। विवाहिता चार बच्चों के युवक (प्रेमी) के साथ जाने की जिद पर अड़ी रहीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

22 अप्रैल की थी शादी
फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 22 अप्रैल को शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थीं। मायके से विदा होकर अपने पति के साथ आते समय मोटरसाइकिल से कूदकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

रविवार देर शाम विवाहिता थाना पहुंची। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायका पक्ष तथा ससुराल पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे। विवाहिता ने ससुराल पक्ष तथा मायका पक्ष के लोगों से दो टूक कह दिया, भले ही प्रेमी शादीशुदा हैं। प्रेमी की पत्नी ओर चार बच्चे हैं। उसी के साथ जाऊंगी। पुलिस असमंजस की स्थिति में आ गई।

पति को कराए जेवरात वापस
थाने पर पत्नी के तेवर देख पति हैरान रह गया। महिला सब इंस्पेक्टर से बोला, पत्नी से पहनकर गई आभूषण के बारे में पूछ लीजिए। विवाहिता से जेवरात के बारे में पूछा तो विवाहिता ने जेवरात मंगा लिए। प्रेमी का एक रिश्तेदार जेवरात लेकर थाने पहुंचा। विवाहिता के स्वजन को जेवरात दे दिए। सब इंस्पेक्टर दीप्ति चौधरी ने बताया कि विवाहिता पहले स्वजन के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी, चार घंटे बाद स्वजन के साथ चली गई है। महिला की करीब पांच साल पहले भी शादी हुई थी।

पिता बोला, पढ़ाया लिखाया, संविदा पर जॉब लगते ही बदले तेवर
विवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी को बड़े अरमान लेकर पढ़ाया। संविदा पर तीन साल पहले जॉब लग गई। उसके बाद दिन प्रतिदिन तेवर बदलते गए। हमे नहीं पता था कि ये दिन देखना पड़ेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!