Patna

“लव मैरिज के 20 दिन बाद पति फरार,बिहार में पीड़िता बोली- दवा खिलाकर बनाता था संबंध,अबॉर्शन करवाया

मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 20 दिन बाद पत्नी जानवी गुप्ता (23) को छोड़कर पति आदित्य राज (27) फरार हो गया। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं, आदित्य की मां ने जानवी पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए अहियापुर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीड़िता ने बताया कि दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आदित्य ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। कभी-कभी कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर भी संबंध बनाता था। इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई। इसके बाद आदित्य से शादी की बात रखी।

दोनों ने 5 मार्च को रानी सती मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद आदित्य ने जबरन अबॉर्शन भी करवा दिया। मैंने जब उसे ससुराल ले जाने को कहा तो वह मुझे अपने घर ले गया। जहां उसकी मां और बहन ने मेरे साथ गाली-गलौज किया। मेरा मंगल सूत्र, जेवर और सामान भी रख लिया।

दोनों ने मुझे घर से निकालते हुए कहा कि 20 लाख रुपए और चार चक्का गाड़ी लेने के बाद ही घर में एंट्री मिलेगी, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहना। इसके बाद हम दोनों भैयापुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे।

इसी बीच 25 मार्च को आदित्य ऑफिस जाने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। आदित्य को कई बार कॉल किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। कमरे में देखा तो वह शादी का सारा डॉक्यूमेंट और अपना डॉक्यूमेंट लेकर भाग चुका था। तब जाकर उसे एहसास हुआ कि उसका पति उसे छोड़कर भाग गया।
आदित्य के भागने के बाद उसकी मां ने 27 मार्च को अहियापुर थाने में जानवी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है। वहीं, जानवी ने भी 10 मई को महिला थाने में आदित्य के खिलाफ यौन शोषण, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!