Samastipur

“मोरवा के बीडीओ पर एफआईआर दर्ज:पद पर रहते हुए सरकारी योजनाओं में गबन व भ्रष्टाचार का आरोप

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में कार्यरत प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय सिन्हा पर पद पर रहते हुए सरकारी योजनाओं में राशि गबन और भ्रष्टाचार को लेकर ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी कोर्ट के आदेश पर कराई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनपर नल-जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी समेत कर्मचारी आवास योजना के जीर्णोद्धार में धांधली बरतने, सरकारी पद पर रहते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है। यह प्राथमिकी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह निवासी विजय कुमार झा ने न्यायालय में दायर किया। अभियोग पत्र के आलोक में किया गया है।

सरकारी राशि का सुनियोजित तरीके से गबन

प्राथमिकी में कहा गया है कि अभियोगी ने 2 जनवरी 23 को मोरवा प्रखंड में कर्मचारी आवास संख्या 8 और 9 के जीर्णोद्धार में धांधली बरती और प्रखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त रहने की शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन जांच में कहा गया कि कोई अनियमितता नहीं है। आदेश के खिलाफ अपर समार्हता के यहां अपील की गई वहां भी कहा गया कि जीर्णोद्धार कार्य प्राक्लन के अनुरूप किया गया है। फिर डीएम के यहां अपील की गई। जहां पंचायती राज पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर निराकरण का आदेश दिया गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सरकारी राशि का सुनियोजित तरीके से गबन किया है। योजना की फाइल से छोड़खानी कर सकते है। आरोपी द्वारा पीड़ित को कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रखंड के सारंगपुर में नल जल योजना में गड़बड़ी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दाखिल खारिज, मापीपुस्ट व भौतिक स्थिति की जांच में भिन्नता है। आरोपी सरकारी पद पर रहते हुए अभिलेख से छेड़खानी की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!