DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:विधुत तार के चपेट में आने से केवटा के किराना दुकानदार की हुई मौत

दलसिंहसराय:थाना क्षेत्र के केवटा पिपरपति में मंगलवार की देर शाम विधुत तार से निकल रही विधुत प्रवाह की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपरपाती वार्ड 12 निवासी स्व. बारहमदेव चौधरी के पुत्र अनोज कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों ने बताया की वह शाम को अपने छत पर टहल रहे थे इसी दौरान पास से गुजर रही एक विधुत तार कटा हुआ था. जिसकी चपेट में वह आ गए.शोर गुल सुन कर परिजन पहुँचे.जिसे ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

 

वही डियूटी पर मौजूद डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया की वह घर के पास ही किराना दुकान चलाते है.उनका एक लड़का आलोक कुमार (15) का है.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.वही मौत की सुचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई में जुट गए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!