Samastipur

“हसनपुर में बिजली पोल से टकराई बाइक एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर

हसनपुर.थाना क्षेत्र के रामनगर में बुधवार की शाम बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरे युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान मंगलगढ़ निवासी विशुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं घायल युवक मंगलगढ़ के ही फुदीलाल यादव का 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार बताया गया है। घटना उस समय कि है जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हसनपुर बाजार से मंगलगढ़ अपने घर लौट रहे थे। इस क्रम में जैसे वे रामनगर पहुंचे बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से जा टकराईं। इस टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस ने डायल 112 नंबर को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सुजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन कुमार को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!