CareerPatna

बिहार की बेटी डा.दीपिका को मिला राष्ट्रपति सम्मान, इस क्षेत्र में सफलता के चलते मिला पुरस्कार

बिहार ।बांका। Banka News: जोधपुर एम्स की ईएनटी चिकित्सक व शहर की जगतपुर निवासी डा.दीपिका प्रकाश को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस क्षेत्र में दीपिका को मिली सफलता
दीपिका ने चिकित्सा क्षेत्र की डीएनबी परीक्षा में ईएनटी में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इस पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने डिग्री के साथ दीपिका को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित कराया है। इस अवसर पर उसे प्रमाण पत्र के साथ गोल्ड मेडल भी मिला है। समारोह शुक्रवार की शाम दिल्ली में ही आयोजित हुआ था।

घर पर खुशी का माहौल
दीपिका के सम्मान की खबर पर शहर के जगतपुर मुहल्ला स्थित उसके घर पर खुशी का माहौल है। दीपिका के पिता धर्म प्रकाश चौधरी हैदराबाद में इंजीनियर हैं। बेटी दीपिका ने हैदराबाद से ही एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद एमएस की डिग्री जोधपुर एम्स से ही प्राप्त किया।

दीपिका जोधपुर एम्स में डॉक्टर
अब जोधपुर एम्स में ही डाक्टर बन गई है। उसके जगतपुर आवास पर दादी, चाचा, चाची आदि स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दीपिका के पिता धर्म प्रकाश चौधरी उर्फ दीपक ने बताया कि वे हैदराबाद में इंजीनियर हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार बांका में रहता है। वे खुद अक्सर बांका आते रहते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर टाप करना उनके लिए गर्व का विषय है। दीपिका की इस उपलब्धि पर चिकित्सक डा. शैलेंद्र, व्यवसायी अनुपम गर्ग आदि ने खुशी जताई है। इसे बांका का सम्मान बताया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!