Patna

अजब प्रेम का गजब मामला,3 बच्चों के बाप ने 20 साल उम्र की प्रेमिका से रचाई शादी; पत्नी को छोड़ा

प्रेम-प्रसंग के इलाके में लगातार कई मामले सामने आ रहा हैं। अब शादीशुदा लोग भी इस प्रेमजाल में फंसते जा रहे हैं। इस क्रम में बिहार के बांका जिले के वैदपुर गांव की महिला बबीता देवी अपने तीन संतानों के साथ थाना पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के सामने कहने लगी कि हुजूर मेरे अधेड़ पति तीन संतानों को छोड़ एक युवती के साथ शादी कर ली है। अब तो बच्चों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।

 

 

पीड़िता ने क्या बताया?
पीड़िता ने बताया कि 18 साल पूर्व उसकी शादी वैदपुर के विलास पासवान से शादी हुई। बड़ा लड़का इंद्रजीत कुमार 17 वर्ष का हो चुका है। इसके बावजूद पति ने 20 वर्ष की लड़की से दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं शादी करने के बाद वीडियो भी वायरल कर दिया।

पीड़ित पक्ष सजा दिलाने की कर रहा मांग

बताया गया है कि विलास हर्बल दवा कंपनी में सेल्समेन का काम करता है। इस क्रम में लड़की से मुलाकात हुई। पिछले एक वर्ष से विलास पासवान घर में पैसे देना बंद कर दिया है। पति अपनी कमाई के पैसे उस लड़की पर उड़ाने लगा है। किसी तरह घर में किराना दुकान चलाकर जीविका चला रही हूं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
बताया दें कि वह दो दिन पहले शादी करने के बाद गांव आया। जब बच्चों ने कड़ाई किया, तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता ने पति पर कार्रवाई करने की बात कही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!