Samastipur

“विभूतिपुर मे नाबालिक पुत्री के अपहरण के बाद पिता ने जहर खाकर की आत्महत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड 2 निवासी स्वर्गीय जेठू राय के करीब 41 वर्षीय पुत्र अशोक राय ने अपने नाबालिग पुत्री की लापता होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे आक्रोशित लोगों ने खोकसाहा हरिचक के मुख्य पथ को शाहपुर चौक के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम स्थल पर लोग पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 14 मई को उसकी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री लापता हो गई। जो दसवीं की छात्रा थी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई पता नहीं चलने पर अगले दिन 15 मई को मृतक ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत की ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें उसकी पुत्री को अपहरण कर लेने की आरोप लगाते हुए डुमरिया वार्ड 12 निवासी शंकर दास के करीब 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार समेत तीन लोगों को आरोपित किया। इसके बाद लड़की ने फोटो एवं वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमें किसी द्वारा अपहरण नहीं किए जाने की बातें बताई। सड़क जाम के बाद दोनों बगल काफी संख्या में गाड़ी की कतार लगी हुई थी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि 14 मई को लड़की लापता हुई। जैसा कि आवेदन में है। 15 मई को आवेदन दिया गया। जांच के बाद 16 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार लड़की द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इसमें किसी द्वारा अपहरण नहीं करने की बातें बताई। फोटो वायरल किया गया। उसके बाद उसकी पता भी चल गई। 2 दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी से दूसरे राज्य जाने के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद वहां जाया जाएगा। इसी बीच पिता ने जहर खा ली। लिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!