Samastipur

“समस्तीपुर:आंगन में सो रही महिला की गड़ासे से हत्या:सुबह में बेटी ने देखा तो मचाया शोर,एएसपी ने कहा-जल्द होगा खुलासा

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में गड़ासे से महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सिंघिया खूर्द गांव की बताई जा रही है। जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात बदमाशों ने घर के आंगन में सो रही महिला की हत्या गड़ासे से कर दी। सुबह में दादी के पास सो रही पोती ने जब खून से लथपथ मां के शव को देखा तो शोर मचाया और सभी को बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिला की पहचान बैद्यनाथ पासवान की पत्नी फुलों देवी (40 साल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही एएसपी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

घटना के संबंध में गांव के गुलशन कुमार ने बताया कि महिला का पति बैद्यनाथ दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने दो बेटी और बुजुर्ग सास के साथ गांव में रहती है। रात में दोनों बच्ची दादी के पास सो रही थी। वहीं गर्मी के कारण महिला घर के आंगन में सो रही थी।सुबह में जब महिला की छोटी बेटी ने आंगन में देखा तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासे को बरामद कर लिया है। महिला की हत्या किस कारण से हुई है यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या किस कारण से की गई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। महिला आंगन में अकेली थी। महिला का पति प्रदेश में रहता है उसे सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!