Patna

पटना जंक्शन पर युवक के ऊपर से गुजर गई वास्को-डी-गामा ट्रेन, बचाओ-बचाओ का हुआ शोर तो…

पटना। राजधानी के पटना जंक्शन पर शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना घट गई। सुबह 11 बजे पटना जंक्शन पर वास्को-डी-गामा ट्रेन खड़ी हुई तभी एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के नीचे घुस गया। यहां से ट्रेन को यार्ड में जाना था।थोड़ी देर बाद ट्रेन यार्ड के लिए चल पड़ी तभी तो सभी की नजर ट्रेन के नीचे घुसे व्यक्ति पर पड़ी। ट्रेन के नीचे व्यक्ति को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे परंतु उस दौरान बचना संभव नहीं था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाल-बाल बची जान
ट्रेन खुलते ही व्यक्ति सावधान हो गया और अपने को नीचे दबा लिया, इसलिए उसकी जान बच गई। ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे रेल पटरी से बाहर निकाला। तब तक कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो कई मीडिया चैनलों पर भी काफी देर तक चलता रहा।

क्या बोले रेलवे अधिकारी?
पटना जंक्शन के स्टेशन निदेशक अरूण कुमार का कहना है कि वास्को-डी-गामा ट्रेन पटना जंक्शन पर लगने के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के अन्दर घुस गया। जब तक सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ती तब तक ट्रेन खुल गई। हालांकि व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जिसे बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाला।

सख्त की गई स्टेशन की सुरक्षा
मिली जानकारी के मुताबिक, वह एक विक्षिप्त व्यक्ति था, जो अक्सर स्टेशन एवं आसपास के इलाके में घुमता रहता है। घटना के बाद से स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यात्रियों की समुचित जांच के उपरांत ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!