Weather UpdateSamastipur

“मौसम:सड़कों पर रहा सन्नाटा,तापमान 40 डिग्री के पार, सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि

“मौसम:समस्तीपुर।अधिकतम तापमान व गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2016 के बाद पहला मौका है जब 27 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। इससे पहले 2016 में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं बीते 16 सालों में यह चौथा मौका है, जब 27 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे पहले 2016, 2014 व 2010 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर गया था। बता दे के मौसम विभाग के द्वारा अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस कारण आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 64 फीसदी व दोपहर में 34 फीसदी रहा।

 

^तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिस कारण अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इससे प्रचंड लू की स्थिति बन सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अभी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। – डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!