Dalsinghsarai

डीह टभका में चाची ने जमीनी विवाद में दो भतीजी पर ख़ौलता पानी फेंका, गंभीर रूप से झूलसी,भर्ती

दलसिंहसराय।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका में शनिवार को अपनी ही चाची ने जमीनी विवाद में दो भतीजी पर ख़ौलता पानी फेंक दिया.जिसमें दो बहन गंभीर रूप से झूलस कर जख्मी हो गई.जख्मी कि माँ कंचन देवी ने दोनों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. जख्मी कि पहचान डीह टभका निवासी शिव कुमार महतो कि पुत्री ख़ुशी कुमारी (12) जिसपर शुक्रवार को एंव उसकी बहन अंजलि कुमारी (17) जिसपर शनिवार को उसकी चाची ने ख़ौलता पानी फेंक कर बुरी तरिके से जला दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

माँ ने बताया कि कई सालो से घर के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.वही कई बार मारपीट कि घटना भी हुई है.परन्तु इधर आकर इन्द्रा आवास का पैसा उसके नाम पर चाचा रामबाबू कि पत्नी चांदनी देवी ने उठा ली इसी को लेकर विवाद चल रहा था.इसे लेकर गांव में भी शिकायत किया परन्तु कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुना।

 

 

 

वही पीड़ित अंजलि कुमारी ने बताया कि वह घर में बैठ कर खाना खा रही थी.उसकी माँ छोटी वाली बहन को लेकर डॉक्टर के पास गई थी.तभी पीछे से आकर उसकी चाची चांदनी कुमारी उसपर ख़ौलता पानी डाल दी.जिससे वह बुरी तरिके से झूलस गई.जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसकी माँ को फोन कर इसकी सुचना दी.जिसे लेकर वह अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.वही प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!