Samastipur

समस्तीपुर में दो रेल कर्मियों को DRM ने किया पुरस्कृत, इनाम राशि भी दिया

समस्तीपुर रेलवे मंडल में फरवरी महीने में उत्कृष्ट कार्य संपादन करने वाले 2 रेल कर्मियों को DRM विनय श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र और इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। कमल कुमार बवेजा, मुख्य टिकट निरीक्षक(टीसी दस्ता)/दरभंगा और राजेश प्रसाद यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर(सिगनल)/ सीतामढ़ी को मैन ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होंने अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समय पालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है। उनका मनोबल बढ़ाने को लेकर उन्हें प्रशिस्त पत्र और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

 

 

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीआरएम।

इसी कड़ी में फरवरी 2024 माह में उपरोक्त दोनों कर्मचारियों का चयन किया गया। मंगलवार शाम डीआरएम कार्यालय के मंथन कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर डीआरएम ने रेलवे कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है।

 

 

सभी लोगों को अपने नियमित कार्य से अलग हटकर रेलवे के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीसीएम, राहुल देव, सीनियर डीएसटीई के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!