Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम;अलर्ट जारी,40 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान,3 डिग्री पारा और बढ़ने की संभावना,वृद्ध और बच्चे रहें सतर्क

आज का मौसम;समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को 27 अप्रैल से एक मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि इस पूर्वानुमान की अवधि में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इसके कारण लू (प्रचंड उष्ण एवं शुष्क हवा) की स्थिति बन सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। औसतन 12 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। दोनों के बीच 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने की सम्भावना है। इससे दुधारु पशु व अन्य जीव जंतु भी प्रभावित होंगे। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अत्यधिक बदलाव का असर मनुष्यों के प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है।

^तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिस कारण अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इससे प्रचंड लू की स्थिति बन सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अभी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। – डॉ. ए. सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!