Patna

तीन स्टूडेंट्स को मिला स्वर्ण पदक,266 स्टूडेंट्स को दी गई डिग्री,IIM बोधगया के दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।गया.IIM बोधगया में एमबीए 08 बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। इनके अलावा डॉ. सुदेश धनखड़, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और IIM बोधगया के चेयरपर्सन उदय कोटक भी मौजूद रहें।

 

दीक्षांत समारोह की शुरुआत IIM बोधगया के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष उदय कोटक के द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने विकास के क्षेत्र में विश्व मे देश के बढ़ते कदम का उल्लेख किया। यही नहीं 1980 से लेकर 2014 तक देश मे व्याप्त भष्ट्राचार पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार अवसर का पासवर्ड बन गया था। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से कहा कि आप अपने क्षेत्र में अपना जब बेस्ट देंगे तो निश्चित तौर पर देश विश्व स्तर पर हर उपलब्धि को हासिल करेगा।

 

देश के शीर्ष 5 में IIM बोधगया शामिल

 

वहीं कोटक ने 2015 में IIM बोधगया की स्थापना और परिसर में छात्रों की संख्या के मामले में देश के शीर्ष 5 IIM में शामिल होने तक की यात्रा का संक्षेप में वर्णन किया। IIM बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता सिंह सहाय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उल्लेख किया कि IIM बोधगया के छात्रों की प्रतिस्पर्धी भावना ने संस्थान को अनस्टॉप द्वारा “शीर्ष 10 बी-स्कूलों” में स्थान दिया।

 

तीन श्रेणियों में दिया गया पदक

 

मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्रेजुएटिंग छात्रों को स्कोलस्टिक पदक और डिग्री से सम्मानित किया। यह पदक तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए: अध्यक्ष स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक और IIM बोधगया के सर्वश्रेष्ठ छात्र स्वर्ण पदक, अमरद्युति बासु, दीपक शर्मा और सुजीत अनिल चौबे ने प्राप्त किया। धनखड़ ने ग्रेजुएट्स से लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व और सामाजिक परिवर्तन लाने में शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में चर्चा की। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और भारत के जी 20 शेरपा, नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!