Patna

“संविधान बदलने वाले खुद खत्म हो जाएंगे:तेजस्वी बोले- बिहार में रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा

पटना.एक तरफ नरेन्द्र मोदी बिहार में चुनावी सभा कर रहे हैं। एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार में खासे एक्टिव हैं। आरडजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद दो दिन पहले बयान जारी कर लोकसभा चुनाव में एक्टिव हुए। अब वे सशरीर चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर से पीएम मोद पर सियासी हमला बोला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संविधान को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जााएंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की कोई उपलब्धि नहीं है। वे हमलोग पर वही घिसा-पिटा आरोप लगा रहे हैं। जनता उनको सबक भी सिखा रही है। उनको अपनी उपलब्धियों को बताना चाहिए। नौकरी पर क्यों नहीं बात करते हैं, बिहार को विशेष पैकेज की बात करते थे क्या हुआ? ये भाजपा को पता है कि बिहार से रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आने वाला है, चौंकाने वाला रिजल्ट आने वाला है। बार-बार संविधान को कौन खत्म करना चाहता है, इस पर पीएम क्यों नहीं बोलते हैं? संविधान को खत्म करने की बात करने वाले कहीं खुद ही खत्म नहीं हो जाएं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि लालू जी छपरा गए हैं। छपरा उनकी कर्मभूमि रही है। सारण की जनता ने हमेशा से लालू जी को आशीर्वाद दिया है। लोगों की चाहत थी कि लालू जी जब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो रोहिणी लड़ाएं। लोगों की इच्छा उन्होंने पूरी की है। मेरी बहन रोहिणी आचार्या ने पिता को जिस तर से जीवन दान दिया है सारण की जनता की सेवा भी माता-पिता समझ कर करेंगी। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व में गठबंधन इंडिया है। अन्य जगहों पर भी लालू प्रसाद चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

रोहिणी ने दिया पिता को जीवन दान

हालांकि सारण का चुनाव पांचवे फेज में है लेकिन लालू प्रसाद ने बुधवार को वहां से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य के साथ छपरा में जनसंपर्क करने के लिए निकले हैं। बुधवार को रोहिणी के चुनाव प्रचार के लिए लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी रवाना हुईं। वे सारण में दो-तीन दिन कैंप भी कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!