Patna

बिहार में 4 दिनों तक लू से मिलेगी राहत:10 और 13 अप्रैल को बारिश के आसार

पटना.बिहार के सभी जिलों में मौसम आज सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। वहीं प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से चल रही गर्म हवा से सोमवार को थोड़ी राहत मिली है। अगले चार दिन और राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को मधुबनी जिला सबसे गर्म रहा। जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटे तक राज्य में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। फिलहाल लू चलने की आशंका नहीं है। वहीं राज्य में दिन के तापमान में अगले चार दिन तक गिरावट आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

10 और 13 अप्रैल को बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल और उसके बाद 13 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उन दिनों उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं।

 

कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

 

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा मधुबनी जिला का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भोजपुर का 39.3 डिग्री, मोतिहारी 39.5 डिग्री, पटना 38.1 डिग्री, औरंगाबाद 38.9 डिग्री, गया 37.9 डिग्री, नवादा 37.8 डिग्री, बेगूसराय 38 डिग्री, वाल्मीकीनगर 38.1 डिग्री। इसके अलावा अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।पटना में आज मौसम पूरे दिन सामान्य बना रहेगा। सुबह से ही कड़ी धूप निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस कारण पटना का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!