Dalsinghsarai

दलसिंहसराय ब्लॉक रोड में मोहल्ले के चोरों ने ही चोरी के दौरान मफलर से कर दिया था महिला की हत्या,5 गिरफ्तार 

दलसिंहसरायशहर के लोकनाथपुर गंज ब्लॉक रोड वार्ड 15 गैस एजेंसी के पास स्थित एक घर में बीते 22 दिसंबर की शाम चोरी के दौरान डाक कर्मी प्रमोद महतो की पत्नी अनीता देवी (59) की हत्या मामले का पुलिस ने तीन माह बाद खुलासा करते हुए घटना में शामिल उसी मोहल्ले के एक नाबालिक सहित पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है.।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पॉस इलाके में शाम में चोरी के दौरान हुई महिला की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी.इस घटना में शामिल बदमाशो की गिरफ्तारी को लेकर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष व पूरी पुलिस टीम लगातार काम कर रही थी.मानवीय और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल एक नाबालिक सहित पांच बादमशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।

 

 

गिरफ्तार बदमाश की पहचान लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या 15 निवासी मो .महरूम मोईउद्दीन के पुत्र परवेज आलम उर्फ पनना, प्रदीप साह के पुत्र धीरज कुमार , गोसपुर काली चौक वार्ड संख्या 17 निवासी किरानी पासवान के पुत्र राजेश कुमार, गोसपुर वार्ड संख्या 16 निवासी स्व दिलीप ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है.इन सभी में राहुल ने चोरी की घटना के दौरान महिला की हत्याकांड को अंजाम दिया था.मृतका महिला अनीता देवी अपने पति डाक कर्मी प्रमोद कुमार महतो के साथ घर में अकेली रहती थी.दोनों बेटा प्रदेश में नौकरी करता था।

 

 

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन,दरोगा मनोज कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह,अन्नू सिंह,राहुल कश्यप,प्रणय कुमार सिंह, तकनीकी कोषांग के सिपाही अखिलेश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!