Patna

पुलिस को देख चालक और खलासी फरार,बस की डिक्की से शराब जब्त:हजारीबाग से आ रही थी पटना

पटना के रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस ने हजारों रुपए के विदेशी शराब एक निजी बस के डिक्की से बरामद किया है। इस मामले में बस के ड्राइवर और खलासी पुलिस की नजर से भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस अब बस के मालिक का पता लगाने में जुट गई है। पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एक जगह पर एक बस जिसका नंबर BR01PC/ 2642 बताया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस बस से बड़े पैमाने पर शराब की होम डिलीवरी करने की योजना है। सूचना मिलते ही राम कृष्ण नगर थाने की पुलिस और मध निषेध विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी कर बस के डिक्की में रखे गए लाखों रुपए की विदेशी शराब को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मामले को लेकर राम कृष्ण नगर थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी बस के डिक्की में रखे गए 8 7.75 लीटर शराब जब्त की गई है।उन्होंने बताया कि इस मामले में ड्राइवर और खलासी भागने में सफल हो गये। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह बस रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!