Begusarai

युवा महोत्सव में छात्रा दामिनी को शास्त्रीय संगीत में तृतीय स्थान,लोगो ने दिया बधाई

बेगूसराय.भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली एवं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 37 वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में एसके महिला कॉलेज की छात्रा दामिनी मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान ग्रहण किया है। दामिनी मटिहानी प्रखंड के रामदीरी लवहरचक निवासी दयानन्द मिश्र की पुत्री है। ग्रामीण परिवेश में रहकर अपनी साधना से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर दामिनी ने अपनी पहचान बनाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रधानाचार्य प्रो विमल कुमार ने बताया कि लनामिविवि से कुल 11 विधाओं में प्रतिभागियों ने युवा महोत्सव में भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किया है। यह आयोजन 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित था,

 

 

जिसमें लनाविवि दरभंगा की ओर से एसके महिला कॉलेज की छात्रा दामिनी मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बेगूसराय एवं बिहार का नाम रौशन की है। दामिनी की इस उपलब्धि पर लनाविवि. दरभंगा के कुलपति प्रो.संजय कुमार चौधरी,प्रो.लावण्य कीर्ति सिंह ’काव्या’, डॉ.रीता सिंह, सुमित कुमार झा, एस.के महिला कॉलेज डॉ.रुमा सिंह ने बधाई दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!