Patna

“पड़ोसी की बेटी के मुंडन में गई थी नहाने,गंगा नदी में डूबने से छात्रा की मौत

पटना।भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर घाट स्थित गंगा नदी में रविवार को डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी राजेंद्र राम की बेटी शारदा कुमारी(17) है। इंटर में पढ़ाई करती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इधर, मृत छात्रा के चाचा विक्की ने बताया कि उनके पड़ोसी संटू की बेटी अनुष्का का मुंडन कार्यक्रम था। इसको लेकर सभी लोग केशवपुर घाट पर गए थे। जहां पर वह गंगा नदी में लड़कियों के साथ नहाने चली गई। नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उसी में डूब गई। इसके बाद परिजनों द्वारा दो घंटे तक गंगा नदी में उसकी काफी खोजबीन की गई। दो घंटे तक काफी मशक्कत करने के बाद उसे परिजनों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया।

इसके बाद परिजन अपने संतुष्टि को लेकर उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। बताया जाता है कि मृत छात्रा अपने दो भाई और दो बहन में तीसरे स्थान पर थी।

उसके परिवार में मां ललिता देवी, दो भाई सिकंदर राम और छोटू राम और एक बहन सोनी कुमारी है। घटना के बाद मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया है। घटी घटना के बाद मृत छात्रा की मां ललिता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!