Begusarai

लड़की को परीक्षार्थी बनाकर भेजा और राजस्व कर्मचारी से करा दी शादी,नौकरीपेशा लड़के की शादी अजीब गरीब ढंग से हुआ

बेगूसराय।छौड़ाही इलाके में एक नौकरीपेशा लड़के की शादी अजीब गरीब ढंग से होने का मामला प्रकाश में आया है। लड़के वालों का आरोप है कि लड़की वालों ने गहरी साजिश रच कर उनके राजस्व कर्मचारी पुत्र की शादी करवा दी है। लड़के वालों का कहना है कि सीतामढ़ी में पदस्थापित रिटू कुमार के यहां विभूतिपुर थानांतर्गत खदियाही निवासी जागेश्वर प्रसाद ने अपनी पुत्री रानी चंद्रप्रभा की परीक्षा की बात कह कर उनके घर पर रात में ठहरे और छौड़ाही में उसके रिटू द्वारा अपहरण की बात कह पुलिस को शिकायत की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने रिटू को फोन कर बुलाया तथा शुक्रवार की रात समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना परिसर स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में उनकी शादी करवा दी गई। पुलिस वालों की मौजूदगी में बिना बाराती के ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे फेरे लगवा दिए गए । पूरे शादी की रस्म अदायगी में महज लड़की की मां व लड़की पक्ष के कुछ ग्रामीण रिश्तेदार ही शामिल थे। लड़का सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। लड़का के पिता को जब इस शादी का पता फेसबुक से चला तो उनके होश उड़ गए। अपहरण का शिकायत मिलते ही विभूति पुर थानाध्यक्ष ने रिंटू को फोन कर लड़की के बारे जानकारी पूछा। रिंटू द्वारा लड़की का सही जानकारी देने पर थानाध्यक्ष ने हिदायत देते हुए शाम तक लड़की को साथ लेकर विभूति पुर थाना पहुंचने को कहा।

 

स्वभाव का सरल लड़का आनन-फानन में लड़की को साथ लेकर ट्रेन से समस्तीपुर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर पहले से मौजूद विभूति पुर पुलिस ने लड़का व लड़की को कब्जे में लेकर थाना लाई। सूचना पर लड़की पक्ष के परिवारजन थाना पहुंचे। पुलिस लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। आनंद फानन में लड़की पक्ष के लोग पुलिस की मौजूदगी में कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर जबरन उसके पुत्र का शादी थाना के बगल प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर में करवा दिया। इस बात की जानकारी लड़का पक्ष के किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया गया। लड़का के पिता ने बताया कि साजिश की तहत उसके पुत्र को अपहरण के गलत आरोप में फंसा कर दहशत में डाल जबरन शादी करवा दिया गया है। बताया कि शादी के बाद पुत्र से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बात से राजस्व कर्मचारी के घर वाले काफी चिंतित हैं।

 

इधर राजस कर्मचारी से इस चर्चित शादी के संबंध में राय जानने की कोशिश की गई परंतु उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। उधर लड़की पक्ष के लोग पसंद के लड़के से शादी करवा देने की बात कह रहे हैं। लड़का के पिता श्याम नारायण महतो ने बताया कि उनका पुत्र रिंटू राजस्व कर्मचारी पद पर 1 वर्ष पूर्व नौकरी ज्वाइन किया था। दो महीना पहले समस्तीपुर जिले के विभूति पुर थानांतर्गत खदियाही निवासी जागेश्वर प्रसाद ने अपनी पुत्री रानी चंद्रप्रभा के विवाह का प्रस्ताव स्वलिखित बायोडाटा व लड़की की तस्वीर के साथ भेजा था। लड़का ने फिलहाल शादी नही करने की बात कही थी। उसका पुत्र एक महीना पूर्व अपने गांव पतला आया उस वक्त रानी चंद्रप्रभा भी पतला गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर थी।

 

ग्रामीण पड़ोसी ने लड़का को चाय पीने के बहाने अपने घर पर बुलाया व लड़की के हाथों से चाय बनवा कर पिलाया था जहां चंद्रप्रभा व रिटू की मुलाकात हुई। फिर लड़का ड्यूटी पर सीतामढ़ी चला गया। कुछ दिनों बाद रिटू को उसके रिश्तेदार का ही एक लड़का फोन कर सीतामढ़ी में परीक्षा का सेंटर होने की बात कह रानी चंद्रप्रभा को लेकर अपने डेरा में रख कर दो दिन परीक्षा दिलवा देने का आग्रह किया था। बुधवार को परीक्षार्थी के रूप में रानी सीतामढ़ी पहुंच गई। सीतामढ़ी पहुंचते ही रानी के पिता ने विभूति पुर थाना में आवेदन देकर पुत्री को रिटू कुमार द्वारा विवाह की नीयत से अगवा कर लेने का शिकायत कर दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!