Samastipur

समस्तीपुर;दोनों पैर से दिव्यांग सावन ने सिमुलतला में पढ़ाई कर बिहार में लाया 10वां स्थान 

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 16 निवासी प्रभु राय के दोनों पैर से दिव्यांग पुत्र सावन कुमार ने सिमुलतला में पढ़ाई कर बिहार में 10वां स्थान प्राप्त कर माता-पिता, गुरूजन,गांव,प्रखंड एवं देश का नाम रौशन किया है। इस पर परिजनों ने काफी हर्ष है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सावन आईआईटी जेई में पढ़ाई करना चाहता

 

राज्य में 10वां स्थान प्राप्त करने वाला सावन कुमार ने बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग है। सिमुलतला जमुई में 2019 से पढ़ाई कर रहा था। जहां से वह मैट्रिक परीक्षा देकर 479अंक प्राप्त कर बिहार में 10वां स्थान प्राप्त किया। इसके पिता बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं। आगे वह आईआईटी जेई का पढ़ाई करना चाहता है। सावन ने इस मुकाम तक पहुंचने में अपने माता-पिता समेत परिजनों का श्रेय दिया है ‌। इस खुशी पर माता पिता ने उसे मिठाई खिलाकर खुशी जताया है।

इस पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी, निर्मला किशोर, भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा, राजनेता श्याम किशोर कुशवाहा, दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, कृष्णदेव प्रसाद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!