Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की गाड़ी पलटी,अफसर समेत 6 जवान जख्मी, शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर एक्सीडेंट

समस्तीपुर :शराब माफिया को पकड़ने के चक्कर में समस्तीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मामला जिले के बंगरा थाना क्षेत्र का है। घटना में आधा दर्जन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। हल्की-फुल्की चोटे आने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिलने पर बंगरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस कर्मी शराब लेकर भाग रही धंधेबाजों की गाड़ी का पीछा कर रही थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस की जीप में अपनी गाड़ी से धक्का मार दिया। इस दौरान असंतुलित होकर बंगरा पुलिस की जीप सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गयी।

 

जीप पर सवार थाना के एक पुलिस अधिकारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। चोटिल सभी पुलिस कर्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद शराब वाली गाड़ी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर लिया लेकिन, चालक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। बाद में किरान मंगवाकर पुलिस गाड़ी गड्ढ़े से बाहर निकाली गई।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!