Samastipur

समस्तीपुर: पुलिस ने घर के अंदर बने तहखाना से 32 कार्टून अंग्रेजी शराब किया बरामद

समस्तीपुर।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड चार टोला सरपत्ति निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के पुत्र रणधीर कुमार के नवनिर्मित घर के अंदर जमीन में बने तहखाना से विभूतिपुर पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छाप देकर 32 कार्टून में रखे 468 बोतल में कुल 287.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद शराब बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक संजीव सिंह द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। इसमें पुलिस गाड़ी को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी रणधीर कुमार भागने में सफल रहा । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!