Begusarai

सेंट्रल जोन के दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर ने सहरसा को 281 रनों से हराया,मैन ऑफ़ द मैच वैभव सूर्यवंशी को मिला

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेगूसराय।बीहट.बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर 19 में दूसरा मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया। जिसमे समस्तीपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर के मैच में समस्तीपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 500 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 178 गेंदों में 332 रन की धमाकेदार पारी खेली और रणधीर वर्मा अंडर 19 टूर्नामेंट के इतिहास में पहला तेहरा शतकीय पारी खेली। वहीं मो. आलम ने 102 रन की शतकीय पारी खेली।

 

सहरसा की ओर से आयुष ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन ही बना पायी। सहरसा की ओर से प्रणव ने 59 रन और रौशन ने 39 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से हामिद जावेद ने 3 विकेट और सुमन ने 2 विकेट लिए। इस तरह से समस्तीपुर ने 281 रन से यह मैच जीत लिया।

 

 

 

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को बेगूसराय जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!