Samastipur

समस्तीपुर जिला टॉप 10 में शामिल कुमारी रंजना को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर ।विभूतिपुर.मैट्रिक परीक्षा में बिहार में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड पांच निवासी राजमिस्त्री शिव शंकर महतो व फुल कुमारी के कुमारी रंजना को पूर्व प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा ने सोमवार को उसके घर पहुंच कर चादर,पाग देकर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं पूर्व प्रमुख ने कहा कि जिस तरह अभी बिहार टॉपर बनकर रंजना ने गांव,प्रखंड और जिला का नाम रौशन की है। इसी तरह आगे भी बढ़ते रहे। इससे अन्य बच्चों को सीख लेने की जरूरत है। वहीं अरविंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस निम्न परिवार से राजमिस्त्री के पुत्री कुमारी रंजना ने जैसा लग्न परिश्रम से बिहार के टॉप टेन में 9वां स्थान प्राप्त की है। इसी तरह प्रखंड नहीं जिला के भी बच्चों को इससे सीख लेना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!