Samastipur

“समस्तीपुर;बेलसंडी डीह सरवन चौक भी पास तेज रफ्तार गाड़ी घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

“समस्तीपुर;विभूतिपुर.थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी डीह सरवन चौक के समीप रविवार को एक अनियंत्रित गाड़ी ने सरवन पोद्दार के घर में जोरदार ठोकर मार दी। इससे घर का दीवार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मौके से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगों की किसी तरह की हताहत नहीं हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने गाड़ी लिया। उसे चालक ने बेलसंडीडीह अपना घर ले जा रहा था। सरवन चौक के समीप से जैसे ही वह अपने घर की ओर गाड़ी घुमाया ।

वैसे ही गाड़ी अनियंत्रित होकर घर से जाकर टकरा गई। संयोग रहा कि किसी तरह की जानमाल की नुकसान नहीं हुई। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। दोनों गांव के ही होने से मामले को आपस में रफा दफा में लगे हुए थे। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल को भेजी गई थी। किसी की हताहत नहीं हुई। दोनों पक्ष आपस में समझौता में लगे हुए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!