Patna

शौच करने बाहर निकली थी प्रियंका की गला रेतकर हत्या,घर के पीछे बथान के पास मिला शव

पटना।छपरा। Saran News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला की गला रेत कर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृत महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी मुन्ना कुमार महतो की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घर के पीछे बथान के पास शव बरामद किया गया
रविवार की सुबह महिला का शव पुलिस ने उनके घर के पीछे बथान के पास बरामद किया। ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

रात में शौच करने बाहर निकली थी प्रियंका
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रात के 9:00 बजे प्रियंका कुमारी शौच करने की बात घर से निकली थी, देर रात वापस नहीं आने पर उन लोगों ने आसपास खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। सुबह में ग्रामीणों ने घर के पीछे बथान के पास शव होने की सूचना दी।जाकर देखने पर वहां प्रियंका देवी का शव पड़ा हुआ था। मृत महिला के पति मुन्ना महतो एवं उनके मायके वाले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!