Patna

“ट्रिपल मर्डर मामले में जेल में बंद कैदी की मौत:वैशाली में पत्नी और दो बेटियों को गरांसी से काटकर की थी हत्या

वैशाली में अपनी दो बच्चियों और पत्नी की गरांसी से काटकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद आरोपी कैदी की मौत रविवार की दोपहर में हो गई है। मंडल कारागार हाजीपुर में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे जेल पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया ही था कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक कैदी हत्या के आरोप में घटना के दिन ही गिरफ्तार किया गया था। उसने 30 अगस्त बुधवार की सुबह घटना को अंजाम दिया था। मामला काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव का था। मृतक कैदी की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी गांव निवासी फौजदार सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह(60) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है की मृतक कैदी लाल बाबू सिंह पेशे से ड्राइवर था। उसे नशे की लत थी और इस आदत के कारण उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी विवाद के कारण पत्नी और बेटियों की गरांसी से काटकर हत्या कर दी। कैदी की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!