Patna

पुलिस ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर निगरानी, हटाए 28 आपत्तिजनक पोस्ट; FIR भी दर्ज,इस नंबर पर करे शिकायत

पटना। EOU Removed 28 Objectionable Posts From Social Media: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मानीटरिंग यूनिट का गठन किया है। यह यूनिट 24 घंटे फेसबुक, एक्स, यूट्यूब समेत इंटरनेट मीडिया पर आ रही सामग्री पर नजर रख रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट को अविलंब हटाने की कार्रवाई कर रही है। ईओयू के अनुसार, अभी तक 28 आपत्तिजनक एवं संवेदनशील पोस्ट को इंटरनेट मीडिया से हटाया गया है। इसमें तीन मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जबकि सात पर सनहा दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ईओयू अधिकारियों के अनुसार, विशेष यूनिट आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट को तो हटाने और वेबपेज को ब्लॉक करने की कार्रवाई करेगी ही, कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।विशेष यूनिट का नेतृत्व वरीय पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया है। टीम में दो अन्य डीएसपी के साथ एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और 15 सिपाहियों को रखा गया है। इनकी अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई जा रही है।

 

हर जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति

इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए हर जिले में भी इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह ईओयू में स्थापित विशेष यूनिट से समन्वय करेंगे। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर इसकी सूचना अविलंब मुख्यालय को देने के साथ अग्रतर कार्रवाई करेंगे।

 

इस नंबर पर वाट्सएप कर दर्ज कराएं शिकायत

ईओयू ने आमलोगों से भी चुनाव से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री या फेक न्यूज की शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति 8544428404 पर वाट्सएप कर या spcyber-bih@gov.in पर ई-मेल कर सूचना दे सकते हैं।आम नागरिकों को भ्रामक पोस्ट व आपत्तिजनक सामग्री की तस्वीर, संवाद इत्यादि का लिंक भी भेजना होगा। ऐसे पोस्ट जाए जाने पर विशेष टीम पोस्ट हटाने के साथ वेबपेज को ब्लाक कराने की भी कार्रवाई करेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!