Patna

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के फोटो लगा मांगे पैसे:व्हाट्सएप के जरिये रुपए ट्रांसफर करने का अनुरोध

पटना।दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के फोटो को उपयोग में लाते हुए मोबाइल नंबर +94779250432, +94761806742 से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कुलपति के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन के कई पदाधिकरियों को व्हाट्सएप संदेश एवं व्हाट्सएप कॉलिंग के द्वारा रुपये ट्रांसफर का अनुरोध किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस घटना का व्हाट्सएप मैसेज सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के उप-परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर मनोज कुमार के मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त डॉ दमन कुमार झा( लाइब्रेरि प्रभारी), डॉक्टर इंसान अली (उप परीक्षा- नियंत्रक जनरल एजुकेशन), प्रोफेसर महेश प्रसाद सिन्हा (सीसीडीसी ) एवं डॉ आंनद प्रकाश गुप्ता (राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर) को भी प्राप्त हुआ है।

 

जिसमें मुस्कान नाम के बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाता संख्या- 604 8294 1076 में ₹ 50,000 रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया है। आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन दिया गया है। मालूम हो कि पूर्व में भी पूर्व कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा, प्रोफेसर एसके सिंह और पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह के कार्यकाल में भी इस तरह का कुकृत्य किया जा चुका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!